GMCH STORIES

माल की टूस (मीठानीम) में श्री लुणेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना महोत्सव 15 से

( Read 916 Times)

11 Apr 26
Share |
Print This Page

माल की टूस (मीठानीम) में श्री लुणेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना महोत्सव 15 से


उदयपुर। वल्लभनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम माल की टूस (मीठानीम) में स्थित श्री लुणेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना महोत्सव के अवसर पर नौ दिवसीय नव कुंडात्मक महारुद्र यज्ञ का आयोजन 15 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान भोलेनाथ की कृपा से मंदिर परिसर में कलश एवं ध्वजदंड स्थापना सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि यह नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ विश्व कल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना से आयोजित किया जा रहा है।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, पूजन एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने का आग्रह किया है। कार्यक्रम का आयोजन श्री लुणेश्वर महादेव मंदिर परिसर, ग्राम माल की टूस (मीठानीम), तहसील वल्लभनगर, जिला उदयपुर में किया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like