GMCH STORIES

19 अप्रैल को उदयपुर में अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

( Read 403 Times)

11 Apr 26
Share |
Print This Page

उदयपुर | उदयपुर में 19 अप्रैल 2026 को बालक एवं बालिकाओं के लिए अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन Rybka Chess Club द्वारा Udaipur District Chess Association के तत्वावधान में किया जा रहा है।

यह प्रतियोगिता Mikado Kids International School, शोभागपुरा, उदयपुर में आयोजित होगी, जिसका प्रारंभ सुबह 9.30 बजे से होगा।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य 9 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, खेल कौशल को विकसित करने तथा प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करना है। जिले भर से अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ LiveChess (livechess.in) पर जमा कर सकते हैं।

ज़िला संघ सचिव इंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है व इस प्रतियोगिता में चयनित प्रथम 2 बालक व बालिकाएँ, राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

प्रतियोगिता आयोजक रिचिन जैन ने बताया प्रतियोगिता में विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने अभिभावकों एवं स्कूलों से अधिक से अधिक बच्चों को भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like