GMCH STORIES

सामाजिक क्रांति के अग्रणी ज्योतिबा फुले देश के प्रेरणा पूंज: सामर

( Read 769 Times)

11 Apr 26
Share |
Print This Page
सामाजिक क्रांति के अग्रणी ज्योतिबा फुले देश के प्रेरणा पूंज: सामर

उदयपुर । ज्योतिराव फुले जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडी चारण ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र साहू, देवनारायण धाभाई, प्रतिभा नागदा व सोनिका जैन मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रमोद सामर ने कहा कि ज्योतिराव फुले ने समाज में व्याप्त जातिवाद छुआछूत और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने घोषणा की कि ज्योतिबा फुले के शताब्दी वर्ष पर पांच संकल्प लेते हैं आगामी दिनों में ओबीसी मोर्चा द्वारा 200 यूनिट रक्तदान किया जाएगा। सावित्रीबाई फुले एवं ज्योतिबा फुले के नाम पर मार्ग निर्माण एवं आदमकद मूर्तियां स्थापित की जाएगी जिसे सरकार के सहयोग से पूर्ण कराया जाएगा। उनके जीवन पर लघु पुस्तिका प्रकाशित की जाएगी। ओबीसी समाज के 200 गणमान्यजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा और विश्वविद्यालय में ज्योतिबा फुले पीठ की स्थापना हेतु प्रयास करने का सर्वसम्मति से संकल्प और निर्णय लिया गया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत और आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस दौरान वक्ताओं ने ज्योतिबा फुले के जीवन दर्शन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान नारी सशक्तिकरण तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला।
वक्ता यशवंत मंडावरा एवं सहयोजक देवेंद्र साहू ने फुले जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार ने ओबीसी समाज के कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को सर्वोपरि मानकर कार्य करने की अपील की। पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने फुले जी को बालिका शिक्षा विधवा पुनर्विवाह एवं सामाजिक सुधारों का अग्रदूत बताया।
कार्यक्रम में भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष विभिन्न समाजों के अध्यक्ष पूर्व पार्षद मातृशक्ति सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। उपस्थित प्रमुख जनों में दिनेश पुरबिया भैरूलाल भोई किशन लोहार सूर्य प्रकाश सुहालका प्रकाश अग्रवाल विजयलक्ष्मी कुमावत कैलाश साहू सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा महामंत्री कमलेश प्रजापत ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष रेवाशंकर माली ने दिया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like