GMCH STORIES

चार दिवसीय विज्ञान चेतना शिविर प्रारंभ 

( Read 420 Times)

19 May 26
Share |
Print This Page
चार दिवसीय विज्ञान चेतना शिविर प्रारंभ 

उदयपुर | विद्यार्थियों को भारत के महान वैज्ञानिकों—विशेषकर होमी भाभा और डॉ. डी. एस. कोठारी—से प्रेरणा लेकर अपने अंदर वैज्ञानिक सोच विकसित करनी चाहिए। यह बात विज्ञान समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय विज्ञान चेतना शिविर के उद्घाटन अवसर पर इंजी. बी. एल. खमेसरा (पूर्व प्रबंध निदेशक, जोधपुर विद्युत वितरण निगम तथा महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के न्यासी) ने कही। शिविर संयोजक डॉ. आर. के. गर्ग ने स्कूली विद्यार्थियों को विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक अवधारणाओं और सिद्धांतों को सीखने के लिए प्रेरित किया।
मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि शिविर में विभिन्न स्कूलों के 25 विद्यार्थी भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विषयों पर श्रीमती रेणु भण्डारी, श्रीमती गीता सिंह और डॉ. प्रकाश तातेड़ के निर्देशन में हाथों-हाथ प्रयोग करके सीख रहे हैं। विज्ञान समिति के कुलप्रमुख डॉ. के. एल. कोठारी ने शिविर के विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें उत्साहित किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like