GMCH STORIES

एचिंग एवं सेरीग्राफी कार्यशाला का शुभारंभ

( Read 347 Times)

19 May 26
Share |
Print This Page

एचिंग एवं सेरीग्राफी कार्यशाला का शुभारंभ

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा बागोर की हवेली के ग्राफिक स्टूडियो में मंगलवार से सात दिवसीय एचिंग एवं सेरीग्राफी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि बागोर की हवेली के ग्राफिक स्टूडियो में मंगलवार से सात दिवसीय एचिंग एवं सेरीग्राफी कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यशाला में सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय महाविद्यालय (नाथद्वारा), सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, पैसिफिक कॉलेज ऑफ फाईन आर्टस से करीब 20 प्रतिभागी भाग ले रहे है। यह कार्यशाला सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी। इस कार्यशाला के विशेषज्ञ गुजरात के दुष्यंत पटेल एवं उनके सहयोगी पलक शर्मा ने प्रतिभागियों को एचिंग एवं सेरीग्राफी के बारे में विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम का संचालन सिद्धांत भटनागर ने किया।
इस अवसर पर दुर्गेश चांदवानी सहायक निदेशक (वित्त एवं लेखा), कार्यक्रम अधिशाषी हेमंत मेहता, अधीक्षण अभियंता सी.एल. सालवी, दीपक नवलखा, सुनील निमावत आदि उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like