GMCH STORIES

खेल प्रतिभाओं का प्रेरक नगर भ्रमण बच्चों में जागृत हुआ राष्ट्रभाव सेवा संस्कार और सांस्कृतिक चेतना

( Read 560 Times)

19 May 26
Share |
Print This Page

खेल प्रतिभाओं का प्रेरक नगर भ्रमण बच्चों में जागृत हुआ राष्ट्रभाव सेवा संस्कार और सांस्कृतिक चेतना

उदयपुर में अंबेडकर खेल संघ एवं गांधीनगर विकास समिति गांधीनगर मल्लातलाई के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित खेलकूद एवं बुद्धि ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों का प्रेरणादायक नगर भ्रमण कराया गया। आयोजन का उद्देश्य बालक बालिकाओं एवं खिलाड़ियों में राष्ट्रभक्ति सेवा भावना सांस्कृतिक चेतना तथा महापुरुषों के आदर्शों के प्रति सम्मान जागृत करना रहा।
नगर भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने इंद्रप्रस्थ धाम में महंत इंद्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात चूंडा पैलेस में स्वर्गीय घनश्याम सिंह कृष्णावत परिवार की उपस्थिति में बच्चों को पैलेस का भ्रमण कराया गया तथा स्नेहपूर्वक जलपान कराया गया।
इसके बाद प्रतिभागियों ने नारायण सेवा संस्थान के सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया। संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे चिकित्सा तकनीकी शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के कार्यों को देखकर बच्चों में सेवा भाव जागृत हुआ। संस्थान के अध्यक्ष डॉ प्रशांत अग्रवाल के प्रयासों की सभी ने सराहना की।
नगर भ्रमण के अगले चरण में बच्चों को महाराणा प्रताप गौरव केंद्र ले जाया गया जहां महाराणा प्रताप के शौर्य राष्ट्रनिष्ठा और त्याग से प्रेरित किया गया। इसी अवसर पर 17 जून को आने वाली महाराणा प्रताप जयंती को उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया।
प्रतिभागियों ने पन्नाधाय स्मारक का भी अवलोकन किया जहां महान वीरांगना पन्नाधाय के अतुलनीय बलिदान की गाथा से परिचित कराया गया।
इसके पश्चात नवलखा महल गुलाब बाग में स्थित युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती की कर्मस्थली का भ्रमण किया गया। यहां बच्चों को भारतीय वैदिक संस्कृति के 16 संस्कार महापुरुषों की प्रेरणादायक चित्रदीर्घा चलचित्र थिएटर तथा राष्ट्रभाव से ओतप्रोत प्रदर्शनों का अवलोकन कराया गया। बताया गया कि महर्षि दयानंद ने यहीं प्रवास के दौरान सत्यार्थ प्रकाश की रचना की थी।
आयोजकों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ साथ बच्चों में राष्ट्र के प्रति समर्पण सेवा संस्कार और सांस्कृतिक चेतना विकसित करना उनका मुख्य उद्देश्य है।
इस आयोजन में किशोर जोशी वेदांग अग्रवाल दीपक कंडारा रविंद्र राठौड़ राजाराम चौहान वॉलीबॉल कोच देवीलाल खोखावत सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
यह जानकारी अंबेडकर खेल संघ एवं गांधीनगर विकास समिति के खेल मंत्री विनोद कुमार राठौड़ ने दी।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like