GMCH STORIES

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित

( Read 440 Times)

20 May 26
Share |
Print This Page

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब यूवा उदयपुर के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय परिसर में प्रस्तावित हॉल निर्माण हेतु बुधवार को प्रातः10 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन निर्मल कुणावत रहे। इस अवसर पर उपनिरीक्षक, संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उदयपुर संभाग राम मोहन शर्मा तथा विद्यालय के प्राचार्य खेमचंद जैन विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब प्रेसिडेंट शेखर टांक द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात ऋषभ जैन ने विद्यालय में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए नवीन हॉल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उपनिरीक्षक राम मोहन शर्मा एवं विद्यालय प्राचार्य खेमचंद जैन ने अपने उद्बोधन में इस पहल की सराहना की।
मुख्य अतिथि निर्मल कुणावत ने अपने संबोधन में इस पुण्य कार्य के लिए क्लब एवं विद्यालय परिवार को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि जब कोई कार्य शुभ भाव से प्रारंभ किया जाता है, तो प्रकृति स्वयं उसे पूर्ण कराने में सहयोग करती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनोपयोगी प्रकल्पों के माध्यम से समाजसेवा के लिए क्लब को प्रेरित किया। तत्पश्चात उनके करकमलों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह प्रस्तावित हॉल निर्माण कार्य विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यक्रम में क्लब सदस्य अंशिता अरोडा, रक्षा भंडारी, सौरभ जैन, शाश्वत पंचोली, दिव्यांशी भट्ट, संगीता शर्मा, वर्तमान सह प्रांतपाल यश कुणावत,  विद्यालय स्टाफ नीलम गोस्वामी, हरी मैनाली, रीना जैन, हेमलता चेचानी, उषा शर्मा, एस डी एम सी सदस्य नारायण कुमावत एवं अन्य गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट चेयर पीयूष दशोरा ने करते हुए विद्यालय एवं क्लब के मध्य समन्वय की भूमिका निभाई। अंत में क्लब सेक्रेटरी दक्षिता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like