GMCH STORIES

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में पंजीयन 23 मई तक

( Read 602 Times)

20 May 26
Share |
Print This Page

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में पंजीयन 23 मई तक

उदयपुर | भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर में एक माह का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर दिनांक 15 मई 2026 से प्रारम्भ हुआ है जिसके पंजीयन की आखिरी तारीख दिनांक 23 मई 2026 है। ।

संस्था निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने बताया कि भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संस्था के कलाकारों द्वारा प्रतिभागियों को प्रतिदिन प्रातः 9ः00 बजे से प्रातः 11ः00 बजे के मध्य लोक नृत्य, लोक गीत, लोक वादन एवं दस्ताना पुतली निमार्ण का प्रशिक्षण दिया जा रहा  है। इसके अतिरिक्त संस्था में पूर्व नियोजित सुगम संगीत एवं नाट्य कार्यशाला का आयोजन  सायं 06 से 08 बजे के मध्य आयोजित की जा रही है।
 
डॉ. लईक हुसैन ने बताया कि इस वर्ष ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में 08 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं, महिलाएं भी प्रशिक्षण शिविर में बड़े ही उत्साह और उंमग के साथ भाग ले रही है और पारंपरिक लोक कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है और एक माह के उपरांत इन प्रतिभागियों द्वारा रंगमंच पर समापन समारोह के अवसर पर प्रस्तुतियां भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया की ग्रीष्मकालीन प्रशिण शिविर में संस्था के कलाकारों द्वारा प्रतिभागियों को एक माह तक विभिन्न प्रस्तुति परक लोक कलाओं यथा लोक नृत्य, लोक गीत, लोक वादन एवं दस्ताना पुतली निमार्ण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राजस्थान के पारंपरिक लोक नृत्य, लोक गीत, लोक संगीत एवं पुतली कला हमारी अमूल्य धरोहर है जिसे भावी पीढ़ी को इससे अवगत कराना तथा इन कलाओं में पारंगत करते हुए रंगमंच उपल्ब्ध कराने के उद्धेश्य से भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर द्वारा वषभर््ार विभिन्न प्रकार के शिविर, कार्याशालाओं आदि का आयोजन किया जाता है। जो भी प्रतिभागी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के इच्छुक है वह दिनाक 23 मई 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते है।
   


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like