GMCH STORIES

अरविन्द जारोली सिन्धु दर्शन यात्रा के राजस्थान प्रदेश संयोजक मनोनीत’

( Read 461 Times)

21 May 26
Share |
Print This Page

अरविन्द जारोली सिन्धु दर्शन यात्रा के राजस्थान प्रदेश संयोजक मनोनीत’


उदयपुर। हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने हिमालय परिवार के राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग सिंह जसरोटिया की अनुशंसा पर हिमालय परिवार के प्रदेश अध्यक्ष शिव स्वामी ने प्रथम ’सिन्धु कुंभ’ सिंधु दर्शन यात्रा के लिए हिमालय परिवार की ओर से अरविन्द जारोली को राजस्थान के यात्रा संयोजक मनोनीत किए गए। पूर्व यात्रा में भी जारोली संयोजक रह चुके हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग सिंह ने बताया सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा के माध्यम से एक दूसरे की संस्कृति का आदान-प्रदान करना वहां की संस्कृति व जीवन शैली को समझना  व देश के अन्य क्षेत्र की संस्कृति व जीवन शैली को वहां तक पहुंचाना साथी हिमालय परिवार की कल्पना थी कि सिंधु तट पर संपूर्ण देश से यात्री एकत्र हो अपनी संस्कृति विचार आपस में साझा करें।
प्रदेश अध्यक्ष शिव स्वामी ने बताया कि जारोली 2016 से हिमालय परिवार के जिला संभाग व प्रदेश स्तर के दायित्व निभा रहे है। जारोली नगर निगम उदयपुर के दो बार पार्षद जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान युवा शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जैन संगठना के प्रदेश मंत्री,बड़ीसादड़ी जैन मित्र मंडल उदयपुर के 8 वर्ष से अध्यक्ष हे तथा भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों पर रह चुके हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like