GMCH STORIES

विद्यार्थियों ने सीखे विज्ञान के सिद्धांत

( Read 537 Times)

23 May 26
Share |
Print This Page

विद्यार्थियों ने सीखे विज्ञान के सिद्धांत

उदयपुर | विज्ञान समिति उदयपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन विज्ञान चेतना शिविर में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में स्वयं प्रयोग कर विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को समझा तथा उनकी व्याख्या की।
शिविर समन्वयक डॉ. आर. के. गर्ग ने बताया कि विद्यार्थियों ने अम्ल एवं क्षार के गुणों का अध्ययन, टेलीस्कोप द्वारा अवलोकन, पुष्प विच्छेदन, विभिन्न जीवों के मस्तिष्क का अध्ययन तथा माइक्रोस्कोप की सहायता से पादप रन्ध्रों की संरचना एवं कार्यों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त मानव शरीर के तापमान एवं वायुमण्डलीय तापमान के मध्य सामंजस्य से जुड़े प्रयोग भी किए गए।
शिविर के समापन अवसर पर कुलप्रमुख डॉ. के. एल. कोठारी ने भारत जैसे विकासशील देश की उन्नति में वैज्ञानिकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि शिविर में डी.पी.एस., सी.पी.एस., आर.एम.वी. सहित विभिन्न विद्यालयों के 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने श्रीमती रेणु भण्डारी (भौतिक विज्ञान), डॉ. के. पी. तलेसरा (भौतिक विज्ञान), श्रीमती गीता सिंह (रसायन विज्ञान) एवं प्रकाश तातेड़ (जीव विज्ञान) के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रयोग किए व प्रमाण पत्र पाया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like