GMCH STORIES

अवैध शराब के विरूद्ध अभियान जारी

( Read 556 Times)

23 May 26
Share |
Print This Page
अवैध शराब के विरूद्ध अभियान जारी

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए। उल्लेखनीय है कि कोटा में शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई के तहत अंग्रेजी शराब बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत 70 लाख रूपए आंकी गई है।

1535 अभियोग दर्ज, 724 हुए गिरफ्तार
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक मई से 22 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1535 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 15 लाख 87 हजार 525 रूपए लागत की 5914 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 2 करोड़ 69 लाख 22 हजार 494 रूपए की 26826 लीटर, बीयर 43 लाख 54 हजार 823 रूपए की 19363 लीटर, स्प्रिट 30 लीटर एवं हथकड़ शराब 9929 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में वाॅश 4 लाख 19 हजार 648 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान बडे वाहन 5, हल्के चार पहिया 11 एवं दुपहिया वाहन 57 सहित 74 वाहन जब्त करते हुए 724 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।

प्रदेश में अवैध शराब पर कार्रवाई
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा प्रदेश में गश्त, नाकाबंदी, दबिश की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में प्रदेश के कोटा में शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई के तहत अंग्रेजी शराब की विभिन्न ब्रांड की कुल 796 पेटियों में 25 हजार 440 क्वार्टर एवं 2394 बोतल बरामद की गई। बरामद अवैध मदिरा की अनुमानित कीमत 70 लाख रूपए आंकी गई है। पाली में रोड़ साईड ढाबों की चैकिंग सहित बाली सर्कल में नानबेड़ा क्षेत्र में दबिश देकर 1800 लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 63 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की। जोधपुर में दबिश कार्रवाई के तहत 550 लीटर वाॅश नष्ट किया। बांसवाड़ा में अम्बापुरा क्षेत्र में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 1500 लीटर वाॅश एवं 2 भट्टियां नष्ट की गई। मौके से 70 बोतल अवैध हथकड़ शराब की बरामद की गई।  नागौर में आबकारी थाना परबतसर, नावा, मेड़ता के उच्चेरिया बूडशू में दबिश कार्रवाई के तहत 10 लीटर स्प्रिट, 10 बोतल अवैध हथकड़ शराब, पव्वे पेकिंग मशीन को जब्त किया गया।
प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like