GMCH STORIES

ब्रह्मलीन संत शिरोमणि हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी की याद में आज श्रद्धांजलि सभा

( Read 360 Times)

23 May 26
Share |
Print This Page

ब्रह्मलीन संत शिरोमणि हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी की याद में आज श्रद्धांजलि सभा

उदयपुर। सिंधी समाज की ओर से रविवार शाम को श्रद्धांजलि सभा में संत शिरोमणि हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।  पूज्य झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत के निदेशक हरीश राजानी ने बताया कि पूज्य संत शिरोमणि हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी गत दिनों ब्रह्मलीन हो गए थे।
उनके निधन से संपूर्ण सिंधी समाज एवं देश-विदेश में बसे लाखों श्रद्धालुओं में गहरा शोक व्याप्त है। वे सिंधी समाज के महान आध्यात्मिक गुरु, समाजसेवी एवं मानवता के सच्चे उपासक थे। रविवार शाम को साढे पांच बजे से छह बजे तक शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में श्रद्धांजलि सभा रखी गई है जिसमें समाज की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like