GMCH STORIES

रोटरी क्लब उदयपुर अशोका, बीइंग मानव एवं मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 7 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण एवं सेवा शिविर जारी

( Read 652 Times)

03 Jun 26
Share |
Print This Page
रोटरी क्लब उदयपुर अशोका, बीइंग मानव एवं मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 7 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण एवं सेवा शिविर जारी

उदयपुर। रोटरी क्लब अशोका, बीइंग मानव एवं मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण एवं सेवा शिविर 1 जून से अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में जारी है।  प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित इस शिविर में आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

रोटरी क्लब अशोका के संस्थापक  मुकेश माधवानी ने बताया कि 1 जून से 3 जून तक शिविर में प्रसिद्ध प्रशिक्षक एवं पहलवान गोपीशंकर करोसिया द्वारा आत्मरक्षा एवं तलवार प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान महिलाओं, युवाओं एवं प्रतिभागियों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए तथा आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के महत्वपूर्ण गुर बताए गए। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया।

रोटरी क्लब उदयपुर अशोका के प्रेसिडेंट  राहुल माखिजा ने बताया कि यह शिविर समाज के सभी वर्गों के लिए पूरी तरह निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, योग एवं आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर इंचार्ज राजश्री सिसोदिया ने बताया कि आगामी दिनों में भी विभिन्न उपयोगी एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 4 जून को डॉ. जितेन्द्र मेघवाल एवं उनकी टीम द्वारा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा। 5 जून को डॉ. मीनाक्षी पालीवाल एवं डॉ. किरण पालीवाल के मार्गदर्शन में योग एवं व्यायाम सत्र आयोजित होगा, जिसमें स्वस्थ जीवनशैली एवं नियमित योग के महत्व पर जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 6 जून को विशेष मेडिटेशन (ध्यान) सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन के लिए ध्यान की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं 7 जून को शिविर के समापन अवसर पर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें प्रसिद्ध भजन गायक पंडित सत्यनारायण चौबीसा द्वारा संगीतमय भजन प्रस्तुति दी जाएगी।

मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट की संस्थापिका बसंती वैष्णव ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर से जुड़कर स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, योग एवं आध्यात्मिक गतिविधियों का लाभ उठाने की अपील की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like