GMCH STORIES

सांस्कृतिक संध्या में गूंजा जल संरक्षण का संदेश

( Read 652 Times)

05 Jun 26
Share |
Print This Page
सांस्कृतिक संध्या में गूंजा जल संरक्षण का संदेश

उदयपुर। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार शाम नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों एवं स्कूली बालिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से जल एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश देकर दर्शकों को जागरूक किया।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत लोक संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के साथ हुई। प्रसिद्ध मांगणियार कलाकार शौकत खान एवं दल ने अपने सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महात्मा गांधी स्कूल धानमण्डी की छात्राओं धु्रवी एवं सारा ने अपनी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से जल का महत्व रेखांकित किया। वहीं बारां की लोक कलाकार अनीता देवी एवं उनके समूह ने चकरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दी। वहीं छात्रा योगिता डांगी ने राजस्थानी लोक नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए जल संरक्षण के संकल्प को दोहराया। उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने सभी कलाकारों का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से लक्ष्मण वैष्णव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, आमजन उपस्थित रहे। संचालन रणवीरसिंह राणावत ने किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like