GMCH STORIES

पर्यावरण गोष्ठी एवं 101 पौधों का वितरण संपन्न, जल संरक्षण का दिया संदेश

( Read 935 Times)

06 Jun 26
Share |
Print This Page
पर्यावरण गोष्ठी एवं 101 पौधों का वितरण संपन्न, जल संरक्षण का दिया संदेश

उदयपुर। भारत विकास परिषद विवेकानंद तथा भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संगोष्ठी एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता पूर्व आरएएस दिनेश कोठारी ने पृथ्वी को माता तथा बादल को पिता निरूपित करते हुए पृथ्वी पर प्राकृतिक फूड चेन तथा जल स्रोतों के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने आने वाली पीढ़ी के लिए जल संरक्षण को अत्यंत आवश्यक बताया।
संयोजक राम वार्ष्णेय ने बताया कि मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रेम सिंह शक्तावत ने समाज में पर्यावरण प्रकोष्ठ की भूमिका के महत्व को रेखांकित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न पर्यावरण कार्यक्रमों की उपयोगिता को समाजोपयोगी बताया।
अशोक सांवला तथा महेंद्र व्यास ने आगामी रविवार को आयोजित होने वाली पर्यावरण रंगोली प्रतियोगिता का विस्तृत समयबद्ध कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर विधायक फूल सिंह मीणा तथा सहकारिता विशेषज्ञ प्रमोद सामर के करकमलों द्वारा आम जामुन आंवला नीम कन्नेर चांदनी गुलाब आदि के 101 पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष पद पर चयनित होने पर नारायण सिंह बडोली का सम्मान किया गया। वहीं 11 हजार वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट स्थापित कर जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने पर महेश गढ़वाल को "जल योद्धा" के रूप में सम्मानित किया गया।
अतिथि सत्कार शक्ति केंद्र संयोजक धीरज प्रजापत एवं सुशील रांका द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन भारत विकास परिषद के सचिव रामजस सोडाणी ने व्यक्त किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like