GMCH STORIES

स्व. श्री के. जी. गट्टानी की स्मृति में आयोजित वृहद चिकित्सा शिविर में 18 डॉक्टरों की टीम से 230 हुए लाभार्थी

( Read 353 Times)

07 Jun 26
Share |
Print This Page

स्व. श्री के. जी. गट्टानी की स्मृति में आयोजित वृहद चिकित्सा शिविर में 18 डॉक्टरों की टीम से 230 हुए लाभार्थी

 स्व. श्री के. जी. गट्टानी की स्मृति में ओरिएंटल पैलेस होटल व रिसॉर्ट के मुस्कान एवं एकांता हॉल में के. जी. गट्टानी फाउंडेशन एवं गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में तथा मुस्कान कार्यकारिणी के सक्रिय सहयोग से प्रातः 10 बजे निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित हुआ। सर्वप्रथम श्रीमती श्रद्धा गट्टाणी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात् श्रीमती कौशल्या गट्टाणी, श्रीमती श्रद्धा गट्टाणी, परिवार के अन्य सदस्यों, चिकित्सकगण एवं कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा स्व. के. जी. गट्टाणी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद श्री एम॰ पी॰ माथुर द्वारा गायत्री मंत्र का पाठ हुआ।

अतनन्तर सभी चिकित्सकों का परंपरागत अभिनंदन किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इसके उपरांत परामर्श के लिए आए आगंतुक संबंधित चिकित्सक से परामर्श हेतु संपर्क करने लगे। प्रवेश द्वार पर कार्यकारिणी के सदस्यों और मुस्कान परिवार के स्वयंसेवकों द्वारा आगंतुकों का पंजीकरण कर उन्हें संबंधित चिकित्सक के पास भेजा गया। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि शिविर में 

जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, कार्डियोलॉजिस्ट, डर्मेटोलॉजिस्ट, नाक-कान-गला विशेषज्ञ, आई स्पेशलिस्ट,  रिमेटोलॉजिस्ट , मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट तथा डेंटिस्ट सहित अन्य विशेषज्ञ मौजूद थे। साथ ही ईसीजी, रक्तचाप और ब्लड शुगर जैसे परीक्षणों के साथ निःशुल्क परामर्श प्रदान किए गए।

कुल मिलाकर 18 विशेषज्ञ चिकित्सक, 2 नर्सिंग स्टाफ और 3 मार्केटिंग टीम के सदस्यों ने अपनी अमूल्य सेवाएं दीं। सभी चिकित्सकों ने आगंतुकों के प्रश्नों का सरल भाषा में उत्तर दिया। के. के. त्रिपाठी और भगवती इंद्रावत ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस निःशुल्क वृहद चिकित्सा शिविर से लगभग 230 लोग लाभान्वित हुए।

अंत में सभी चिकित्सकगण, कार्यकारिणी और स्वयंसेवक सदस्यों के साथ सुरुचिपूर्ण भोज के माध्यम से इस बहुउपयोगी शिविर का समापन किया गया।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like