GMCH STORIES

अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग सिटी लीग का उदयपुर में शुभारंभ

( Read 386 Times)

14 Jun 26
Share |
Print This Page

अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग सिटी लीग का उदयपुर में शुभारंभ

उदयपुर। अस्मिता खेलो इंडिया महिला साइक्लिंग सिटी लीग 2026 का शुभारंभ साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया व फिट इंडिया मूवमेंट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन फतेहसागर पाल से राजीव गांधी चैक तक किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला खेल अधिकारी सुनीता भंडारी, शैलेंद्र पांड्या, रेखा ऊंटवाल, युधिष्ठिरसिंह गहलोत, विशाल राय और राजस्थान साइकलिंग की चेयरपर्सन सारिका चैधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के कन्वीनर अरुण जोशी ने बताया कि देशभर के लगभग 200 शहरों में आयोजित की जा रही इस श्रृंखला के अंतर्गत दौसा में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका और महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
राजस्थान साइक्लिंग की चेयरपर्सन सारिका चैधरी ने बताया कि महिला स्वास्थ्य, फिटनेस और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में दौसा के साथ-साथ प्रतापगढ़, उदयपुर, सहित प्रदेश के अन्य शहरों में भी महिला साइक्लिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जूनियर, महिला जूनियर, सब-जूनियर एवं रोड ऑर्डिनरी इवेंट सहित विभिन्न वर्गों की स्पर्धाएं आयोजित की गई। विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के कुल 18 पदक विजेताओं को सम्मानित किया। यह आयोजन महिला खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ फिट इंडिया, महिला स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तीकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक अरुण जोशी, कविता जोशी, पूजा टेलर, शानू जैन सहित खेल, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like