GMCH STORIES

मनाली शैक्षणिक भ्रमण शिविर में स्काउट- गाइड्स ने लिया प्रकृति और साहसिक पर्यटन का अनुभव

( Read 478 Times)

14 Jun 26
Share |
Print This Page

मनाली शैक्षणिक भ्रमण शिविर में स्काउट- गाइड्स ने लिया प्रकृति और साहसिक पर्यटन का अनुभव

उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय शैक्षिक भ्रमण हाइक 6 से 10 जून 2026 तक स्काउटर गाइडर के लिए मनाली शिलांग वैली में आयोजित किया गया। शैक्षिक भ्रमण में राजस्थान से संपूर्ण जिले के स्काउटर गाइडर ने प्रतिभागिता की।  
सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा ने बताया कि शिविर में उदयपुर जिले से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मादडी फलासिया से मीनाक्षी दया, राउमावि अंबामाता से ज्योति बाला शर्मा, राउमावि बछार से सोनिका वर्मा, राउमावि मेहरो का गुड़ा से लक्ष्मण सिंह एवं उदय ओपन क्रू से सुरेश कुमार प्रजापत सहभागिता की। सी ओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि संभागियों को सिलांग वेली, अंजनेश्वर महादेव, सिलांग एडवेंचर ग्रांट, मणिकरण गुरुद्वारा, शिव पार्वती मंदिर, राम मंदिर, रोहतांग पास, अटल टनल, शिशु विलेज, कोकसर, कुल्लू, वरिष्ठ टेंपल हडीमवा टेंपल, माल रोड, लोकल मार्केट का भ्रमण करवाया गया। संभागीय ज्योति बाला ने बताया कि इस शिविर का संचालन राज्य संगठन आयुक्त पूरन सिंह शेखावत के नेतृत्व में स्टाफ सीओ स्काउट दीपेश शर्मा, सी ओ स्काउट गोविंद मीणा, सी ओ स्काउट योगेंद्र, सी ओ गाइड विजयलक्ष्मी, सीओ गाइड सुनीता मीणा द्वारा मनाली भ्रमण करवाया गया। संभागी मीनाक्षी दया ने बताया कि शिविर की शुरुआत स्काउट गाइड ध्वजारोहण से की गई इसके पश्चात सभी संभागीयो का आपस में एक दूसरे के साथ परिचय एवं शिविर में उपस्थित स्टाफ का परिचय करवाया गया। संभागीय लक्ष्मण सिंह ने बताया की सफेद बर्फ की चादर से ढके हुए पहाड़ आकर्षित करते है। इस शिविर में सुबह से लेकर शाम तक सभी स्थानों का भ्रमण करवा कर मनाली की खूबसूरत वादियों के नजारो को दिखाया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like