उदयपुर | मुस्कान क्लब में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर पर फिजियोथेरेपिस्ट व अंतरराष्ट्रीय योग शिक्षक तथा कासी योगा एंड फिजियोथेरेपी की संस्थापक डॉ. सोनाली चौहान ने साउंड हीलिंग मेडिटेशन, लाफ्टर योग और उपयोगी फिजियो टिप्स के माध्यम से लगभग 95 सदस्यों को योग, हंसी और सकारात्मक ऊर्जा से रूबरू कराया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि श्रीमती कल्पना तिवारी द्वारा ईश्वंदना के उपरांत डॉ. सोनाली, उनके पिता अशोक जोशी और माता टी श्रीमती ज्योति जोशी आज के अध्यक्ष डॉ. बी.एल. वर्मा का अभिनंदन श्रीमति ज्योति जोशी, अशोक जोशी, नीरू मिश्रा और अजीत खींची द्वारा किया गया।
सूरजमल पोरवाल, बी.एल. इंद्रावत एवं एम.पी. माथुर द्वारा डॉ. सोनाली को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।
अन्त में श्री ए.पी. माथुर द्वारा धन्यवाद एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।