GMCH STORIES

जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

( Read 312 Times)

21 Jun 26
Share |
Print This Page

जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य में जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर उदयपुर मे योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजित योग कार्यक्रम मे उदयपुर जिला मुख्यालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण ने भाग लिया। योगा कार्यक्रम में अध्यक्ष बार एसोसिएशन जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर के साथ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्तागण द्वारा योग किया गया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा न्यायाधीशगण एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण को उपरना एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।  जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज के युग मे योग अति आवश्यक है, प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग किया जाने से शरीर स्वस्थ रहता है एवं स्वस्थ शरीर होने से बीमारियों से बचाव होता है।
योगा कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष जोशी, कोर्ट मैनेजर सुनील जैन, अध्यक्ष बार एसोसिएशन जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र मेनारिया, महासचिव लोकेश गुर्जर की विशेष भूमिका रही।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like