GMCH STORIES

केन्द्रीय कारागृह में 1100 बंदियों और जेल स्टाफ ने किया योग

( Read 381 Times)

21 Jun 26
Share |
Print This Page

केन्द्रीय कारागृह में 1100 बंदियों और जेल स्टाफ ने किया योग

उदयपुर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय कारागृह में रविवार को योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1100 बंदियों एवं जेल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव संदेश के प्रसारण से हुई। इसके बाद आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। योग सत्र में ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, मकरासन, शवासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी सहित अनेक योग क्रियाएं कराई गईं। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की ओर से योग प्रशिक्षक देवेन्द्र सैन, अनिता जोशी, लतिका अग्रवाल, आर्ट आॅफ लिविंग के प्रशिक्षक गिरधारी व अजय दीक्षित ने योगाभ्यास कराया।
केन्द्रीय काराग्रह अधीक्षक राजपाल सिंह ने कहा कि नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बंदियों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपाधीक्षक श्रीमोहन मीणा, सहायक भगवान मीणा, कारापाल सतेंद्र कुमार, अचलाराम, श्री रघुवीर प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों एवं प्रहरियों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like