GMCH STORIES

विज्ञान समिति वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में सभी का हुआ दंत परीक्षण 

( Read 274 Times)

22 Jun 26
Share |
Print This Page

विज्ञान समिति वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में सभी का हुआ दंत परीक्षण 

उदयपुर  |  विज्ञान समिति अंतर्गत वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ मासिक बैठक का आयोजन संयोजिका डॉ. पुष्पा कोठारी तथा अध्यक्ष कंचन सोनी के सानिध्य में विज्ञान समिति के प्रांगण में किया गया। इस माह के कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बिश्नोई डेंटल क्लिनिक द्वारा आयोजित दंत शिविर रहा जिसमें उपस्थित सभी बहनों ने अपने दांत का परीक्षण करा डॉक्टर से परामर्श लिया। डॉक्टरों ने दांतों की देखभाल और सुरक्षा के उपायों के बारे में भी आवश्यक जानकारी दी। सभी डॉक्टरों का संस्था की अध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया और श्रीमती मंजू सरूपरिया  ने उनका धन्यवाद प्रकट किया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि फादर्स डे अनुरूप पुष्पा लोढा, मीना बया और इंदिरा जैन ने गीतों की प्रस्तुति दी। आज के कार्यक्रम में लगभग 90 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में बीना मारू और चंद्र बोहरा द्वारा मनोरंजक प्रस्तुति "हाउजी" प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम का एक रोचक भाग कंचन सोनी के द्वारा आयोजित लिखित प्रतियोगिता थी, जिसमें विभिन्न देशों के नाम आड़े-तिरछे लिखे गए थे और प्रतिभागियों को उन्हें पहचानना था। इस गेम ने सभी बहनों के दिमाग की कसरत करवाई और उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में मंजू सरूपरिया,  स्नेहलता सबला और सरोज  सिंघवी विजेताएँ रही। 
समिति की अध्यक्ष कंचन सोनी ने अतिथियों तथा सभी सदस्यगणों का धन्यवाद प्रकट किया और कार्यक्रम की सफलता हेतु उनकी सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान हुआ और उसके बाद अल्पाहार का आयोजन किया गया, जिसका सभी सदस्यों ने आनंद लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like