GMCH STORIES

रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय की नई टीम घोषित, सीए आर.के. अग्रवाल बनें अध्यक्ष

( Read 441 Times)

22 Jun 26
Share |
Print This Page

रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय की नई टीम घोषित, सीए आर.के. अग्रवाल बनें अध्यक्ष

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय के संरक्षक रोटेरियन भानुप्रताप सिंह धाबई ने सत्र 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। घोषित कार्यकारिणी में रोटेरियन सीए आर.के. अग्रवाल को अध्यक्ष, रोटेरियन अनिका भसीन को सचिव तथा रोटेरियन हेमन्त धाबई को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संरक्षक धाबाई ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम रोटरी के सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि क्लब सदैव जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के कार्यों में अग्रणी रहा है तथा नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में इन गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।
क्लब सदस्यों ने भी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें सफल एवं प्रेरणादायक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि नई टीम अपने नेतृत्व कौशल, समर्पण और सेवा भावना के बल पर क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी तथा समाज सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like