GMCH STORIES

सेवा शिविरों से गांव-शहर पहुंच रहा समाधान

( Read 400 Times)

22 Jun 26
Share |
Print This Page
सेवा शिविरों से गांव-शहर पहुंच रहा समाधान

उदयपुर। राज्य सरकार के जनकल्याणकारी अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में संचालित इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को राहत मिल रही है।

इसी क्रम में सोमवार को जिले की ग्राम पंचायत चैकड़िया, नाई, भैसड़ाकलां, ईसवाल, गादोली, गोलवाड़ा, तारावट, बगडुन्दा, जेमली, मगवास, खाखड़, उपली सिगरी, निचली सिगरी, बावलवाड़ा, मगरा, थाना, पीपली-बी, रूजियाखूणा, दाडमिया एवं सामोली में सेवा शिविर आयोजित किए गए। वहीं युडीए तथा नगर निकायों में भी शिविर चल रहे हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं समस्याओं के समाधान का लाभ उठाएं।

मंगलवार को यहां होंगे शिविर
अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत लकड़वास, खेखरों की भागल, चासंदा, कदमाल, आमली, खेमपुर, कीकावास, अमरपुरा जागीर, विजय बावड़ी, कुण्डलावास, नेताजी का बारा, मोहम्मद फलासिया, मादला, मादड़ी, खेरवाड़ा, झुथंरी, घाटी, गडावन, तिलरवा, वागावत एवं कऊचा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे।  वहीं युडीए, नगर निगम तथा जिले की सभी नगरपालिकाओं में भी  शहरी सेवा शिविरों का संचालन किया जाएगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like