उदयपुर / 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़गांव पंचायत समिति गार्डन में भव्य ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी श्री मनसुख राम डामोर एवं विकास अधिकारी श्री शैलेंद्र खींची ने की।
ब्लॉक नोडल प्रभारी डॉ. विष्णु बंशीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में बड़गांव ब्लॉक के समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, उदयपुर के विद्यार्थियों तथा बीएसएफ के जवानों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. बंशीवाल की योग टीम की योग प्रशिक्षक मोनल सेन द्वारा मंच संचालन किया गया व वर्षा राव, शुभम पूर्बिया, इरफान खान, पूजा जाट, कर्मप्रिय सालवी एवं आयुर्वेद नर्स प्रेमलता अहीर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित मिनट-टू-मिनट कॉमन योग प्रोटोकॉल का सफलतापूर्वक अभ्यास करवाया गया।
समारोह में नायब तहसीलदार श्री रमेश सिंह पुरोहित, सहायक विकास अधिकारी श्री हितेश जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष (शहर) श्री दीपक शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री नारायण सिंह चंदाणा, बड़गांव मंडल अध्यक्ष श्री मोहनलाल डांगी, जिला मंत्री (शहर) श्री अशोक शर्मा, पूर्व सरपंच श्री कैलाश शर्मा एवं एसटी मोर्चा उदयपुर जिला अध्यक्ष श्री शंभू गमेती सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही।
डॉ. विष्णु बंशीवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून से 20 जून 2026 तक बड़गांव ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर योग पूर्वाभ्यास एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लेकर योग के लाभ प्राप्त किए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को अपने दैनिक जीवन में योग अपनाने तथा इसके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथी योग दिवस पर बड़गांव ब्लॉक गार्डन में 730 लोगों ने योग का लाभ लिया एवं संपूर्ण बडगाव ब्लॉक में 8155 लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी ऐतिहासिक सहभागिता दर्ज की
कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समस्त योग प्रशिक्षकों का सम्मान एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। साथ ही थूर गांव के उन पांच प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने योग के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई थी। उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर पंचायत समिति बड़गांव द्वारा सभी योग साधकों एवं उपस्थित लाभार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, अनुशासन एवं योगमय ऊर्जा से परिपूर्ण रहा तथा सभी ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।