GMCH STORIES

पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर, स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम शर्मा  एवं कैलाश पानेरी की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित

( Read 222 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page

उदयपुर |  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री शिव चरण माथुर, स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम शर्मा, तथा एनएसयूआई के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश पानेरी की पुण्यतिथि पर रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पंकज कुमार शर्मा सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने तीनों दिवंगत नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को स्मरण किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर ने राजस्थान के विकास, शिक्षा, सिंचाई एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को नई दिशा प्रदान की। स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम शर्मा ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राष्ट्रसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। वहीं कैलाश पानेरी ने छात्र राजनीति और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य किया।

इस अवसर पर कमल डांगी, देवेंद्र माली, राजेंद्र पल्लू जैन, रोहित पांडे, योकल कांतिवाल, संजय मंदवानी, महेंद्रनाथ पुरोहित, कृपाशंकर मिश्रा, लता मीणा, भरत मीणा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like