GMCH STORIES

इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD) उदयपुर चैप्टर द्वारा ‘एआई एवं साइबर सुरक्षा’ कार्यशाला का आयोजन 27 जून को

( Read 292 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), उदयपुर चैप्टर द्वारा 27 जून 2026, शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस सेमिनार हॉल, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU) परिसर, उदयपुर में “एआई एवं साइबर सुरक्षा” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। चेयरमैन विवि नंदावत ने  बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग, एडवांस्ड प्रॉम्प्ट डिज़ाइन, नोटबुक एलएम के प्रभावी उपयोग तथा साइबर सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांतों एवं डिजिटल खतरों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि वे प्रायोगिक प्रशिक्षण हेतु अपने लैपटॉप साथ लेकर आएं। ISTD के मानद सचिव  डॉ कमल सिंह राठौड़ ने कहा कि कार्यशाला के संरक्षक ISTD के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अतुल शाह होंगे तथा उद्घाटन संबोधन डॉ. राजेश्वरी नरेंद्रन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, ISTD एवं आईआईएम उदयपुर की वरिष्ठ शिक्षाविद् द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अंशुल मोगरा, प्रबंध निदेशक, मोगरा ग्रुप तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. हनुमान प्रसाद, निदेशक एफएमएस एवं निदेशक आईईटी, एमएलएसयू उपस्थित रहेंगे। विषय विशेषज्ञों में श्री मयंक पटेल, ई. शफीक अहमद तथा ई. प्रतीक भड़विया शामिल रहेंगे।
इसके पश्चात इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), उदयपुर चैप्टर की वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन उसी दिन शाम 7:30 बजे से उसी स्थल पर किया जाएगा। चैप्टर के सभी सदस्यों से AGM में उपस्थित होकर संगठन की गतिविधियों, वार्षिक प्रतिवेदन एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया है। AGM में चैप्टर की भावी योजनाओं तथा सदस्य सहभागिता को और सशक्त बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like