GMCH STORIES

नाल्स की नौवीं पुस्तक "जिंदगी के रंग - एहसास और अनुभूति" का हुआ विमोचन 

( Read 286 Times)

25 Jun 26
Share |
Print This Page

नाल्स की नौवीं पुस्तक "जिंदगी के रंग - एहसास और अनुभूति" का हुआ विमोचन 

उदयपुर  | अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक एवं वैचारिक  समूह नाल्स (न्यू एज लीडरशिप सक्सेस ) ने अपने पांचवें स्थापना दिवस के एक सप्ताह पूर्व अपनी नौवीं पुस्तक "जिंदगी के रंग - एहसास और अनुभूति" का ऑनलाइन विमोचन किया। प्रोफेसर एस पी गर्ग द्वारा संपादित इस पुस्तक में 45 कलमकारों ने मानव जिंदगी के विभिन्न आयामों का सुंदर चित्रण क्या है।
पुस्तक में सह लेखक उदयपुर के प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन हुए इस  विमोचन कार्यक्रम में संपादक मंडल (प्रो एस पी गर्ग, नेहा शर्मा, जयनारायण सिंह ) एवं सभी कलमकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कतिपय देशों से समय प्रतिकूलता के कारण ऑनलाइन जुड़ने में असमर्थ लोगों ने अग्रिम वीडियो अग्रेषित कर अपनी भावना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि प्रो विमल शर्मा की  कहानी " बालमन की उधेड़बुन " उदयपुर यात्रा एवं जगदीश मंदिर की आरती के दौरान बालक दिनेश में आए सकारात्मक बदलाव की रोचक कहानी है वही पुस्तक में उदयपुर की ही  दूसरी सह लेखिका डॉ मीरा पुरोहित की पुस्तक " पंचतंत्र " का गत दिनों डॉ लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ द्वारा विमोचन किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर द्वारा आतंकवादियों पर विजय दृष्टांत ने सभी का दिल जीत लिया । कार्यक्रम का संचालन प्रो गर्ग ने किया तथा नेहा शर्मा व जयनारायण सिंह ने पुस्तक के प्रकाशन पूर्व सम -आलोचकों की टिप्पणियों को पढ़ा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like