उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई उत्सव चैप्टर के आगामी सत्र 01 जुलाई से 31 दिसंबर के लिए नई एग्जीक्यूटिव टीम की घोषणा कर दी गई है।
मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई उत्सव ने बहुत कम समय में बिजनेस कम्युनिटी के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ऑर्गेनाइजेशन का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि मेंबर्स की बिजनेस ग्रोथ, आपसी कोऑपरेशन, ट्रस्ट और लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप को मजबूत करना भी है।
उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए ऋतुराज खन्ना को बीसीआई उत्सव का चीफ एडवाइजर नियुक्त किया गया है। साथ ही, क्वींट इवेंट के सीईओ संजीव पटवा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
मुकेश माधवानी ने कहा कि ऋतुराज खन्ना इवेंट एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वे क्यू इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर एवं डायरेक्टर हैं तथा ब्लैक रॉक होटल्स के मेंटर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे आईईएम (कॉलेज ऑफ इवेंट्स) के माध्यम से युवा इवेंट प्रोफेशनल्स को इंडस्ट्री से जुड़ा प्रैक्टिकल नॉलेज और गाइडेंस प्रदान कर रहे हैं। लग्जरी इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी कॉन्सेप्ट्स, एक्सपीरियंस डिजाइन और इनोवेटिव आईपी डेवलपमेंट में उनके व्यापक एक्सपीरियंस का लाभ बीसीआई उत्सव को मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऋतुराज खन्ना के मार्गदर्शन में बीसीआई उत्सव नई उपलब्धियां हासिल करेगा और ऑर्गेनाइजेशन को नई दिशा मिलेगी।
नवनियुक्त चीफ एडवाइजर ऋतुराज खन्ना ने कहा कि बीसीआई उत्सव केवल एक ऑर्गेनाइजेशन नहीं, बल्कि एक बिजनेस फैमिली है, जहां प्रत्येक मेंबर की सफलता पूरे ग्रुप की सफलता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में नेटवर्किंग, रिलेशनशिप और नॉलेज शेयरिंग किसी भी व्यवसाय की सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं। बीसीआई उत्सव इन तीनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और आने वाले समय में यह प्लेटफॉर्म और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाएगा।
बीसीआई उत्सव में सदस्यों को मिली विभिन्न जिम्मेदारियां
नवनियुक्त प्रेसिडेंट संजीव पटवा ने बताया कि सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-1 के रूप में धर्मवीर देवल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-2 के रूप में विक्रम माधवानी, वाइस प्रेसिडेंट के रूप में माला मोटवानी, जनरल सेक्रेटरी पद पर आलोक गुप्ता, सेक्रेटरी पद पर हीना पथिक, जॉइंट सेक्रेटरी पद पर रिमझिम गुप्ता, ट्रेजरर पद पर पूजा देविजा, जॉइंट ट्रेजरर पद पर धीरज वैदिक बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि लोकेश त्रिवेदी को स्पोक्सपर्सन, पीयूष बंसल को कनेक्ट कोऑर्डिनेटर (मीटिंग एंड वर्कप्लेस), गणपत सालवी को बिजनेस ग्रोथ कोऑर्डिनेटर, राहुल कुमावत को वन टू वन कोऑर्डिनेटर, सजल जैन को स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर, जितेंद्र कुमावत एवं सुमित लेखारी इवेंट कोऑर्डिनेटर, कपिल नेभनानी को अटेंडेंस कोऑर्डिनेटर ओर शिवम लोढ़ा को मेडिकल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त संजय भार्गव को फाउंडर मेंबर, प्राची जैन को ग्रीटिंग्स कोऑर्डिनेटर, वीरेंद्र जैन को मेंबरशिप ग्रोथ कोऑर्डिनेटर और कनक जैन को एग्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किया गया है।
प्रेसिडेंट संजीव पटवा ने बताया कि नई एग्जीक्यूटिव टीम का मुख्य उद्देश्य मेंबर्स के बीच अधिक से अधिक बिजनेस ऑपर्च्युनिटीज तैयार करना, क्वालिटी रेफरल्स को बढ़ावा देना, रेगुलर मीटिंग्स एवं एक्टिविटीज के माध्यम से मेंबर्स को जोड़ना तथा बीसीआई उत्सव को देश के अग्रणी बिजनेस नेटवर्किंग चैप्टर्स में स्थापित करना है।
उन्होंने कहा कि नई टीम का फोकस मेंबर एंगेजमेंट, बिजनेस ग्रोथ, रेफरल एक्सचेंज, लीडरशिप डेवलपमेंट और मजबूत प्रोफेशनल रिलेशनशिप्स पर रहेगा। सभी पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से बीसीआई उत्सव आने वाले समय में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।