GMCH STORIES

अग्रवाल महासभा का संगठन विस्तारः नई जिला कार्यकारिणी घोषित, समाज सेवा को बनाया सर्वोच्च लक्ष्य

( Read 280 Times)

30 Jun 26
Share |
Print This Page

अग्रवाल महासभा का संगठन विस्तारः नई जिला कार्यकारिणी घोषित, समाज सेवा को बनाया सर्वोच्च लक्ष्य

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हनुमानगढ़ जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश गर्ग (श्रीगंगानगर) की अनुशंसा पर जिले में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जो समाज सेवा, संगठन सशक्तिकरण एवं जनहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।
घोषित कार्यकारिणी में राजेश दादरी को संरक्षक, राधाकिशन सिंगला को जिला अध्यक्ष, महक गर्ग को जिला महामंत्री, गणेश कुमार गोयल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुरलीधर गर्ग को कोषाध्यक्ष तथा योगेश कुमार को सह-कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में पिरोते हुए सेवा, सहयोग और संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ाना है।
जिलाध्यक्ष राधाकिशन सिंगला ने बताया कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक सक्रिय एवं समर्पित समाजजनों को संगठन से जोड़कर समाजहित के कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा सके।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like