GMCH STORIES

सेवा, संस्कार और सामाजिक परिवर्तन का संकल्पः रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 ने रखा 15 करोड़ की सेवा परियोजनाओं का लक्ष्य

( Read 394 Times)

30 Jun 26
Share |
Print This Page

सेवा, संस्कार और सामाजिक परिवर्तन का संकल्पः रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 ने रखा 15 करोड़ की सेवा परियोजनाओं का लक्ष्य

उदयपुर। रोटरी वर्ष 2026-27 के शुभारंभ के साथ रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगड़िया ने सेवा, संस्कार और सामाजिक परिवर्तन को केंद्र में रखते हुए नए विज़न की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र सर्विस् अबॉव सेल्फ केवल एक आदर्श वाक्य नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाने का संकल्प है।
अरुण बगड़िया ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी सेवा संगठन है, जिसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थय, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने रोटरी की ऐतिहासिक एण्ड पोलियों नॉउ मुहिम का उल्लेख करते हुए इसे मानव सेवा का वैश्विक उदाहरण बताया।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 ने वर्ष 2026-27 में लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य की सेवा परियोजनाओं का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, मातृ एवं शिशु स्वास्थय, नेत्र चिकित्सा, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, रक्तदान, अंगदान जागरूकता तथा ग्रामीण विकास जैसी योजनाएं प्रमुख रहेंगी।
बगड़िया ने कहा कि द रोटरी फाउंडेशन को और अधिक सशक्त बनाना, सदस्यता बढ़ाना तथा नए रोटरी, रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लबों की स्थापना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। युवाओं को नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने डिस्ट्रिक्ट के करीब 4,000 रोटेरियन्स से 1 जुलाई को कम से कम 10 पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही क्लब अध्यक्षों से 1,000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखने की अपील की। डिस्ट्रिक्ट का उद्देश्य 30 जून 2027 तक एक लाख से अधिक वृक्षों को विकसित कर समाज को समर्पित करना है।
उन्होंने सभी रोटेरियन्स, पदाधिकारियों, दानदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए वर्ष 2026-27 को सेवा, नवाचार और जनकल्याण का स्वर्णिम वर्ष बनाने का आह्वान किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like