GMCH STORIES

आर-सेटी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

( Read 348 Times)

30 Jun 26
Share |
Print This Page
आर-सेटी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

उदयपुर। आईसीआईसीआई, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की जिला स्तरीय समीक्षा (डीएलआरएसी) बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेन्द्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई।

बैठक में आरसेटी निदेशक अमर दीक्षित ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में तकरीबन 40 बैच में कुल 1000 आशार्थियों को विभिन्न प्रशिक्षण का लक्ष्य है। इसमें से अब तक 170 आशार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किए गए हैं। इसमें महिलाओं की भागीदारी 17 प्रतिशत रही है। एडीएम श्री राठौड़ ने आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा प्रशिक्षित लोगों की जानकारी सहजता से उपलब्ध हो इसके लिएऑनलाइन पोर्टल एवं डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने का सुझाव दिया। बैठक में उपस्थित सभी विभागों एवं संबंधित ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में सभी के सहयोग एवं समन्वय से स्वरोजगार एवं कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी बल दिया। बैठक में नाबार्ड के जिला प्रबंधक नीरज यादव, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी खुशबू शर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like