GMCH STORIES

सेवा शिविरों में मिल रही राहत, समस्याओं का हाथों हाथ समाधान

( Read 312 Times)

30 Jun 26
Share |
Print This Page
सेवा शिविरों में मिल रही राहत, समस्याओं का हाथों हाथ समाधान

उदयपुर। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में उदयपुर जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविरों का सफल आयोजन निरंतर जारी है। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर आमजन को सेवाएं उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहे हैं।

अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत पई, लालपुरा, कैलाशपुरी, रख्यावल, सांगवा, भटेवर, ढावा,  चारगदिया, पाडलो का चैरा, अंबावा, पलासमा, गेजवी,  रोडीमाला, दमाणा, पीपलबारा, बरोठी ब्राह्मणान, चित्तौड़ा, माण्डवाफला, कानुवाड़ा, मेरपुर, क्यारी एवं भूतवड़ ग्राम पंचायतों में शिविर  हुए। इसके अलावा युडीए, नगर निगम तथा नगरपालिकाओं में भी चिन्हित वार्ड एवं क्षेत्रों के लिए शिविर संचालित  िकिए गए।

शिविरों में राजस्व, पंचायतीराज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा, कृषि, जलदाय, विद्युत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। नामांतरण, सीमांकन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पट्टे, प्रमाण पत्र, ई-केवाईसी सहित अनेक कार्यों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।  बड़ी संख्या में लोग शिविरों में पहुंचकर समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही स्वीकृति प्रदान कर लाभान्वित किया जा रहाहै।

शिविर बना मददगार, बुजुर्गों को मिला संबल
उदयपुर। झाडोल उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोहीमाला में आयोजित शिविर बुजुर्गों के लिए मददगार साबित हुआ। शिविर के दौरान तकनीकी दिक्कतों के चलते बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन लंबे समय से बंद  होने की परिवेदना सामने आई। रोहीमाला निवासी आनंद सिंह पिता नानसिंह और पुनसिंह पिता किशन सिंह ने अधिकारियों को बताया कि पेंशन रुकने से वे काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत ने दोनों मामलों की मौके पर गहन जांच की गई । जांच में सामने आया कि बुजुर्गों के फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) मैच न होने और फेस ऐप के जरिए भौतिक सत्यापन फेल होने के कारण तकनीकी रूप से उनकी पेंशन रोकी गई थी । इस पर विकास अधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए  स्वयं के आधिकारिक ओटीपी का उपयोग किया और मौके पर ही दोनों बुजुर्गों का भौतिक सत्यापन सफलतापूर्वक सुनिश्चित कर उनकी अटकी हुई पेंशन को बहाल करवाया । शिविर के दौरान काली बाई पत्नी धर्मीलाल और मंजू बाई पत्नी वाल सिंह के नए पेंशन आवेदन पत्रों को मौके पर ही स्वीकृत किया गया । लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

बुधवार को यहां होंगे शिविर
अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत पीपलवास, बेमला, रामा, मोरठ, खरताना, बाठेड़ाकला, वाणियातलाई, लुणदा, नाल, ओबराकलां, घणावल, उपरेटा, थोबावाड़ा, धरावण, अंबावी, भाखरा, छाणी, सोमावत, गडावत, तिलोई, गोगरूद एवं मालवा का चैरा में शिविर आयोजित होंगे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like