GMCH STORIES

अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन सचिव ने किया ग्राम पंचायत बड़ी का निरीक्षण

( Read 233 Times)

30 Jun 26
Share |
Print This Page

अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन सचिव ने किया ग्राम पंचायत बड़ी का निरीक्षण

उदयपुर। ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन सचिव(प्रथम) बृजेश कुमार चांदोलिया द्वारा  मंगलवार को बड़गांव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बड़ी में स्वच्छ भारत मिशन एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं का तथा ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान श्री चांदोलिया द्वारा बड़ी के सभी चार राजस्व ग्रामों बड़ी, उपली बड़ी, लइ का गुड़ा एवं लियो का गुड़ा में दृश्यमान स्वच्छता का निरीक्षण किया गया। उसके पूर्व ग्राम पंचायत कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर कचरा संग्रहण, नालियों और सड़कों की सफाई से संबंधित विभिन्न दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें ग्राम पंचायत की नियमित साफ सफाई एवं भुगतान से संबंधित चार निर्धारित रजिस्टर, ग्राम सभा कार्यवाही विवरण, कोरम रजिस्टर, परिसंपत्ति रजिस्टर आदि शामिल थे। तत्पश्चात बड़ी ग्राम के सर्व समाज के श्मशान स्थल पर कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अर्जुन, कचनार, कनज, पारिजात एवं पीपल का एक-एक पौधा लगाया गया।
श्री चंदोलिया ने बड़ी एवं उपली बड़ी मंदिर एवं चैक जैसे सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीण जनों से बात कर गांव में सफाई व्यवस्था पेयजल एवं बिजली आपूर्ति आदि का हाल जाना। उन्होंने ग्राम पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों से भी संवाद किया। अंत में श्री चंदोलिया द्वारा ग्राम पंचायत सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण जनों की शिकायतें एवं सुझाव लिए गए तथा उनका तुरंत निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान विकास अधिकारी शैलेंद्र पी खिंची, अतिरिक्त विकास अधिकारी हनुमान सिंह, सहायक अभियंता लोकेंद्र कुमावत, सहायक विकास अधिकारी मनीष व्यास, जिला समन्वयक आशीष कांठेड़, ब्लॉक समन्वयक वंदना मेहता, प्रशासक मदन पंडित एवं ग्राम विकास अधिकारी जसवंत पुंडीर उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like