GMCH STORIES

दिव्यांगजनों को मिली ट्राई साइकिल, दो वर्ष से बंद एकल नारी पेंशन हुई पुनः प्रारंभ

( Read 495 Times)

01 Jul 26
Share |
Print This Page

दिव्यांगजनों को मिली ट्राई साइकिल, दो वर्ष से बंद एकल नारी पेंशन हुई पुनः प्रारंभ

उदयपुर। ग्राम पंचायत ’पीपलवास’ में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही राहत प्रदान की गई।

’सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, गिर्वा हर्षित कुमार पंचोली’ ने बताया कि ’पीपलवास निवासी रूपाजी एवं फुलाजी’ तथा ’पई निवासी सोमलाल एवं काउआ’ को ’संयुक्त सहायता योजना’ के अंतर्गत ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्राई साइकिल का वितरण उदयुपर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, ’’उपखंड अधिकारी अवुला साई कृष्ण’ एवं ’ग्राम पंचायत पीपलवास प्रशासक श्रीमती अटली बाई’ के कर-कमलों से किया गया। ट्राईसाइकिल मिलने से लाभार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा वे अपने दैनिक कार्य अधिक सहजता एवं आत्मनिर्भरता के साथ कर सकेंगे।

शिविर के दौरान ’66 वर्षीय श्रीमती मेगाली पत्नी श्री सुखदास’ की पिछले दो वर्षों से बंद ’मुख्यमंत्री एकल नारी पेंशन’ का प्रकरण भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया गया। ’छात्रावास अधीक्षक भूपेश सोनी’ द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराए जाने के बाद उनकी पेंशन पुनः प्रारंभ कर दी गई। लंबे समय से रुकी पेंशन पुनः शुरू होने पर मेगाली ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का आभार व्यक्त किया। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाया जा रहा है। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like