उदयपुर। भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सहकार सप्ताह के तहत बुधवार को प्रतापनगर स्थित दी उदयपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक प्रधान कार्यालय में ‘‘कृषक सम्मान दिवस‘‘ उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।
आरम्भ में अतिथियों के स्वागत के पश्चात् सहकार सप्ताह के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। बैंक कार्यक्षेत्र की उदयपुर जिले की सिन्धु, लुणदा, सायरा, आडीवली, कोल्यारी लेम्पस्, सलुम्बर जिले की ईन्टालीखेडा लेम्पस्, राजसमन्द जिले की राज्यावास, मोही, भाणा, सिन्देसरकला, आंजना, मण्डियाना, कुन्चैली पैक्स एवं प्रतापगढ़ जिले की धरियावद लेम्पस् के अध्यक्षों एवं समिति व्यवस्थापकों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया । इन समितियों द्वारा विश्व की सबसे बडी अन्न भण्डारण योजना में गोदाम निर्माण, मिनी बैक संचालन, कस्टम हायरिंग सेंटर का संचालन, काॅमन सर्विस सेंटर, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र, किसान उत्पादक संगठन इत्यादि योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य किया ।
कार्यक्रम में राज्यावास, मोही, लुणदा, आडीवली एवं कुन्चैली सहकारी समितियों के अध्यक्षों द्वारा अपने कार्यो के अनुभव एवं भावी योजनाओं से सदन को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष डालचन्द डांगी, जिला सहकार संघ के अध्यक्ष डायालाल लबाना, अतिरिक्त रजिस्ट्रार श्रीमती गुन्जन चौबे, उप रजिस्ट्रार उदयपुर लोकेश जोशी, उप रजिस्ट्रार राजसमन्द विनोद कुमार कोठारी, जिला विकास प्रबन्धक, नाबार्ड उदयपुर नीरज कुमार यादव, अधिशाषी अधिकारी बैंक डाॅ. मेहजबीन बानो, विशेष लेखा परीक्षक, उदयपुर कौटिल्य भट्ट, मुख्य प्रबंधक, बैंक के.एल.शर्मा एवं सहकारिता विभाग उदयपुर तथा केन्द्रीय सहकारी बैंक के कार्मिक उपस्थित रहे। मंच संचालन वरिष्ठ प्रबंधक वैभव गौड ने किया। प्रबंध निदेशक आशुतोष भट्ट ने सभी आगन्तुको का आभार प्रकट किया ।