उदयपुर। लायंस क्लब अशोका के लायन वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। क्लब की नई कार्यकारिणी में लायन धर्मवीर देवल को अध्यक्ष, लायन समीर रोहिड़ा को सचिव तथा लायन मनीष जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन धर्मवीर देवल ने कहा कि आगामी कार्यकाल में क्लब द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा प्रकल्पों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं सचिव लायन समीर रोहिड़ा ने कहा कि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के साथ क्लब की सेवा गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों तक सेवा का लाभ पहुंचाने का प्रयास रहेगा।
इस अवसर पर क्लब की मासिक बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम क्लब की गौरवशाली सेवा परंपरा को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी सेवा परियोजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा क्लब को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में लायन भुवनेश्वर माथुर, लायन शकुंतला जैन, लायन पंकज जानी, लायन अरुण चौबीसा एवं लायन श्रीचंद खथूरिया, लायन नीलेश डोडेजा सहित अन्य सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का अभिनंदन करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।