उदयपुर | विज्ञान समिति के संस्थापक एवं कुलप्रमुख डॉ. के एल कोठारी का 91वा जन्म-दिवस डॉ. डी. एस. कोठारी सभागार में अपनत्व और भावभीनी श्रद्धा के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. के एल कोठारी तथा मंचासीन डॉ. महीप भटनागर, मुनीष गोयल और डॉ. आर. के. गर्ग ने सरस्वती मंदिर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। तिलक करने के उपरांत डॉ. तोतावत ने माला एवं उपरणा पहनाकर डॉ. कोठारी का अभिनंदन किया। विज्ञान समिति के सदस्यों ने भी तिलक, उपरणा, शॉल व पगड़ी प्रदान कर उन्हें श्रद्धाभाव से सम्मानित किया।
सम्मान करने वाली अन्य संस्थाओं में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा की टीम, युगधारा अध्यक्ष प्रकाश तातेड, लोकजन सेवा संस्थान अध्यक्ष डॉ विमल शर्मा, लोकाशाह के राजेंद्र खोखावत, पेंशनर्स एसोसिएशन के डॉ पी सी कांठालिया, वरिष्ठ नागरिक के आर के नेभनानी, कृषक समूह के डॉ पी सी चपलोत
एवं विज्ञान समिति के समस्त पदाधिकारियों ने डॉ. कोठारी को जन्म-दिवस की बधाई दी और उनका अभिनंदन किया।
श्रद्धा-भरे इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री प्रकाश तातेड़, इंजी. आर. के. खोखावत एवं डॉ. रेणु सिरोया की स्वरचित कविताओं से हुई, जिनमें डॉ. कोठारी के व्यक्तिगत गुणों का मार्मिक वर्णन था। इसके बाद डॉ. बी. एल. चावत, इंजी. आर. के. नेभनानी, डॉ. के. एल. तोतावत और शिवा तलेसरा ने मधुर गीत प्रस्तुत किए। डॉ. के. पी. तलेसरा, डॉ. एल. एल. धाकड़, डॉ. आई. एल. जैन एवं शकुंतला धाकड़ ने डॉ. के एल कोठारी की दैवीय प्रतिभा, विज्ञान समिति की स्थापना से चलती 67 वर्ष की सेवा यात्रा, संघर्ष, सफलताएं और साकार हुए स्वप्नों को स्नेहपूर्वक स्मरण किया।
डॉ. के एल कोठारी ने भावुक होते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महीप भटनागर ने की, आभार प्रकट करने का कार्य मुनीष गोयल ने किया और कार्यक्रम का सुन्दर काव्यात्मक संचालन समिति महासचिव डॉ. आर. के. गर्ग ने संभाला।