GMCH STORIES

नशामुक्त भारत का संकल्पः भारत विकास परिषद ने विद्यार्थियों में जगाई नई चेतना

( Read 559 Times)

03 Jul 26
Share |
Print This Page

नशामुक्त भारत का संकल्पः भारत विकास परिषद ने विद्यार्थियों में जगाई नई चेतना

उदयपुर। भारत विकास परिषद, मेवाड़ शाखा उदयपुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गौरेला में परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की स्मृति में नशामुक्ति जागृति अभियान, संकल्प एवं सेवा-समर्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं गुरुजनों का सम्मान किया गया तथा विद्यालय को सेवा स्वरूप पंखे भेंट किए गए।
शाखा अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि परिषद द्वारा 27 जून से 10 जुलाई तक संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती से स्थापना दिवस तक राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर स्वस्थ, संस्कारित एवं राष्ट्रनिष्ठ जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
शाखा संस्कार संयोजक डॉ. योगेश ज्यानी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों को स्वयं तथा अपने परिवार और मित्रों के साथ आजीवन मादक पदार्थों से दूर रहने की सामूहिक शपथ दिलाई। साथ ही नशामुक्ति हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार जैन के आग्रह पर परिषद के भामाशाह दीपक दरक ने अपनी माताजी की स्मृति में विद्यालय के नवनिर्मित व्याख्यान हॉल के लिए पंखे भेंट किए। वहीं राष्ट्रीय सेवा गतिविधि प्रमुख डॉ. जयराज आचार्य ने विद्यालय की आवश्यकता को देखते हुए छह अतिरिक्त पंखे देने की घोषणा की।
क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख संजीव भारद्वाज ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर श्गुरु वंदन-छात्र अभिनंदनश् कार्यक्रम के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान और संस्कारों का संदेश दिया।
वरिष्ठ सदस्य हरिशंकर तिवारी ने परिषद के नए सदस्य चंद्रप्रकाश जैन का स्वागत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्रीमती सरिता दरक, श्रीमती सुनंदा भारद्वाज, विनोद त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र पालीवाल का विशेष सहयोग रहा। संचालन परिषद के सचिव एडवोकेट संजय मेहता ने किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like