GMCH STORIES

विवाह वर्षगांठ बनी सेवा का उत्सवः अग्रवाल महासभा ने वृद्धजनों संग मनाई बाबूलाल गुप्ता दंपति की सालगिरह

( Read 386 Times)

03 Jul 26
Share |
Print This Page

विवाह वर्षगांठ बनी सेवा का उत्सवः अग्रवाल महासभा ने वृद्धजनों संग मनाई बाबूलाल गुप्ता दंपति की सालगिरह

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के वरिष्ठ सदस्य श्री बाबूलाल गुप्ता एवं श्रीमती आशा गुप्ता की विवाह वर्षगांठ द्रोपती देवी तारा संस्था में वृद्धजनों के बीच सेवा, सम्मान और आत्मीयता के साथ मनाई गई। समारोह में सामाजिक सरोकारों का सुंदर संदेश देते हुए वृद्धजनों के साथ खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल द्वारा बाबूलाल गुप्ता एवं आशा गुप्ता का उपर्णा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन करने से हुई। इसके बाद महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा महिला प्रकोष्ठ की बहनों ने भी दंपति का सम्मान कर उन्हें विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर केक काटकर सभी ने दंपति को शुभाशीष एवं बधाइयां दीं। वर्षगांठ के उपलक्ष्य में द्रोपती देवी तारा संस्था में निवासरत वृद्धजनों को स्नेहपूर्वक भोजन भी कराया गया, जिससे आयोजन सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण बन गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला सलाहकार खेमचंद अग्रवाल, हिमकुमार ऐरन, दिनेश चंद्र अग्रवाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, महामंत्री रेखा अग्रवाल, चंद्रकांता अग्रवाल, सरिता बंसल, वीना ओमप्रकाश अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रितेश गुप्ता, बंकू गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं परिवारजन उपस्थित रहे। तारा संस्था की ओर से द्रोपती देवी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में महासभा की महामंत्री रेखा अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like