GMCH STORIES

प्लास्टिक छोड़ने का लिया संकल्प, रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या ने नो प्लास्टिक डे पर जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

( Read 406 Times)

03 Jul 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या ने श्नो प्लास्टिक डेश् का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
क्लब अध्यक्ष रोटरैक्टर हर्षा मारवाल ने कहा कि सिंगल-यूज प्लास्टिक आज पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थय के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने सभी से प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद कर कपड़े के थैले और अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने का आह्वान किया।
क्लब सचिव रोटरैक्टर नितीशा महावर ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्लास्टिक कचरे से मिट्टी, जल स्रोत और पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहे हैं। ऐसे में यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी आदतों में छोटा-सा बदलाव लाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान क्लब के सभी सदस्यों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सदस्यों ने प्लास्टिक-मुक्त और स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like