GMCH STORIES

चिकित्सकों और सीए का हुआ अभिनंदन, रोटरी क्लब उदय ने उत्कृष्ट सेवाओं को किया सम्मानित

( Read 858 Times)

03 Jul 26
Share |
Print This Page
चिकित्सकों और सीए का हुआ अभिनंदन, रोटरी क्लब उदय ने उत्कृष्ट सेवाओं को किया सम्मानित

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय की ओर से शहर के एक निजी होटल में आयोजित एक सम्मान समारोह में चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए निर्मल कुणावत ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी एक गरिमामय और प्रतिष्ठित पेशा है, जिसकी मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक सीए का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सीए बनने की यात्रा लंबी, कठिन और मेहनत से भरी होती है। इसलिए इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट बधाई के पात्र हैं।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आनंद गुप्ता ने रोटरी क्लब उदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के लिए सम्मान बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि समाज में चिकित्सकों के कार्यों और उपलब्धियों को अधिक प्रमुखता से पहचान और सराहना मिलनी चाहिए, ताकि चिकित्सा सेवा में समर्पित लोगों का उत्साहवर्धन हो सके।
समारोह में डॉ. अजय सोनी, डॉ. अनीता मौर्य, डॉ. अंकित उपाध्याय, डॉ. आशीष सिंघल, डॉ. अशप्रीत कौर, डॉ. बालाजी मनोहर, डॉ. बरखा माखीजानी, डॉ. भगवान दास राय, डॉ. भरत जैन, डॉ. भुवना, डॉ. सी.के. आमेटा, डॉ. चिराग अग्रवाल, डॉ. गजेन्द्र जोशी, डॉ. गौरव भारद्वाज, डॉ. हरिओम पालीवाल, डॉ. महेन्द्र आर्य, डॉ. नरेन्द्र बंसल, डॉ. नीमा राय, डॉ. पद्मकांत मनावा, डॉ. राजकुमार मंत्री, डॉ. राकेश सोलंकी, डॉ. रमेश सेठिया, डॉ. सौरभ गोयल, डॉ. शालू बंसल, डॉ. सुष्मित राजपूत, डॉ. वत्सला सिंह तथा डॉ. विष्णु बंसीवाल सहित 27 चिकित्सकों का सम्मान किया गया।
इसके साथ ही सीए कृष्णा, सीए निर्मल सिंघवी, सीए डॉ.निर्मल कुणावत, सीए अंकित जैन, सीए देवेंद्र सोमानी एवं सीए प्रकाश प्रजापति का भी सम्मान कर उनके उत्कृष्ट पेशेवर योगदान की सराहना की गई।
प्रारम्भ में क्लब अध्यक्ष साक्षी डोडेजा ने अतिथियों का सगवात करते हुए कार्यक्रम एवं रोटरी के बारें में जानकारी दी। पूर्वाध्यक्ष डॉ. ऋतु वैष्णव ने फज्ञेदर वे टेस्ट का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी भटनागर ने किया। समारोह में रोटरी क्लब उदय के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में आभार सचिव अनिकेत शर्मा ने आभार ज्ञापित किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like