उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) टूरिज्म चैप्टर की जुलाई से दिसंबर 2026 सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को किया गया। नई टीम के गठन के साथ संगठन ने आगामी छह माह में पर्यटन, नेटवर्किंग और व्यापारिक सहयोग को नई गति देने का संकल्प लिया।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में डॉ. श्रद्धा गट्टानी को अध्यक्ष, कर्तव्य शुक्ला एवं विशाल कपूर को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, रंजना भाटी को वाइस प्रेसिडेंट, गौरव भंडारी को जनरल सेक्रेटरी, सुरभि धींग मेनारिया को सचिव तथा स्वाति सरूपरिया को कोषाध्यक्ष (ट्रेजरर) नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पुष्कर पुरोहित को बिजनेस ग्रोथ कोऑर्डिनेटर, प्रियंका कोठारी को स्पोक्सपर्सन, डॉ. अनुराधा ओझा को वन-टू-वन कोऑर्डिनेटर, प्रियंक चौहान को इवेंट कोऑर्डिनेटर, उज्ज्वल मेनारिया को ग्रीटिंग कोऑर्डिनेटर, विक्रांत शाकद्वीपीय को मेंबरशिप ग्रोथ कोऑर्डिनेटर, पूर्णिमा मनोहर को कनेक्ट कोऑर्डिनेटर (मीटिंग एंड वर्कप्लेस), हितेन्द्र मेहता को स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर, प्रकाश प्रजापत को मेडिकल कोऑर्डिनेटर, मुकेश व्यास को अटेंडेंस कोऑर्डिनेटर और विनिता मोदी को एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि जुलाई से दिसंबर 2026 के इस सत्र में बीसीआई टूरिज्म टीम पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों के बीच बेहतर नेटवर्किंग, व्यवसायिक अवसरों का विस्तार, ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों, बिजनेस रेफरल और सदस्य सहभागिता को बढ़ाने पर विशेष रूप से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पूरी कार्यकारिणी टीम के सहयोग से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा।
आप भी जुड़ सकते हैं बीसीआई टूरिज्म से
यदि आप भी टूरिज्म, होटल्स एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े प्रोफेशनल, उद्यमी या व्यवसायी हैं तो आप भी बीसीआई टूरिज्म चैप्टर का हिस्सा बन सकते हैं। सदस्यता एवं अधिक जानकारी के लिए बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी से संपर्क कर सकते हैं।