GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविर में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित

( Read 714 Times)

06 Jul 26
Share |
Print This Page

ग्रामीण सेवा शिविर में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित

उदयपुर। ग्राम पंचायत बड़गांव में सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती गरिमा उपाध्याय ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र महिलाओं को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बड़गांव रमेश सिंह राजपुरोहित, सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति बड़गांव हितेश जोशी, ग्राम पंचायत बड़गांव के प्रशासक संजय शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी गरिमा भारती सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में लाभार्थियों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like