उदयपुर। राजस्थान साहित्य अकादमी एवं मेड़तणि मीरां साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में साहित्यकार डॉ. पुष्पा कलाल की पुस्तक 'मीरा एक रंग अनेक' का विमोचन समारोह मंगलवार को सायं 4 बजे राजस्थान साहित्य अकादमी के पुस्तकालय भवन परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में साहित्य एवं शिक्षा जगत के गणमान्य शामिल होंगे।
मेड़तणि मीरां साहित्य संस्थान के कोषाध्यक्ष भंवरलाल जलानिया ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति शिवसिंह सारंगदेवोत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इतिहासकार एवं लेखक डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) डॉ. लोकेश भारती, मीरा कन्या महाविद्यालय की सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. इंदिरा जैन, वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती आशा पाण्डेय ओझा तथा राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. बसंतसिंह सोलंकी मौजूद रहेंगे।