GMCH STORIES

बीसीआई निर्माण चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित, सौम्या लुथरा बनीं प्रेसिडेंट

( Read 288 Times)

09 Jul 26
Share |
Print This Page
बीसीआई निर्माण चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित, सौम्या लुथरा बनीं प्रेसिडेंट

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के निर्माण चैप्टर के जुलाई सत्र के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी की अनुशंसा पर नई टीम का गठन किया गया, जो आगामी कार्यकाल में चैप्टर की विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेगी।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में उपेन्द्र तातेड़ एवं निर्मल हरपावत को चीफ एडवाइजर नियुक्त किया गया है। सौम्या लुथरा को प्रेसिडेंट, दिनेश कोठारी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, महेश गुप्ता को वाइस प्रेसिडेंट, राजू शर्मा को जनरल सेक्रेटरी, हर्ष बोकड़िया को सेक्रेटरी, आशीष शर्मा को जॉइंट सेक्रेटरी, सुमन बोराणा को ट्रेजरर एवं अनिल वैष्णव को स्पोक्सपर्सन बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि सुमन बोराणा एवं सौम्या लुथरा को कनेक्ट कोऑर्डिनेटर (मीटिंग एवं वर्कप्लेस), कमलेश को बिजनेस ग्रोथ कोऑर्डिनेटर, भावेश छपरवाल को वन-टू-वन कोऑर्डिनेटर, हरिसिंह झाला को स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर, आनंद झा को इवेंट कोऑर्डिनेटर, राकेश भाटी को अटेंडेंस कोऑर्डिनेटर तथा दीपक वाही एवं सुमन बोराणा को ग्रीटिंग कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिद्धार्थ जैन, कन्हैया लक्षकार, संजय गुप्ता एवं गौरव पांडेय को एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाया गया है।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम संगठन की कार्यशैली को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा निर्माण क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को बेहतर व्यावसायिक अवसर, नेटवर्किंग एवं नेतृत्व का मंच प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी बीसीआई के विज़न को आगे बढ़ाते हुए सदस्यों के व्यवसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नवनियुक्त प्रेसिडेंट सौम्या लुथरा नेकहा कि पूरी टीम के सहयोग से निर्माण चैप्टर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यकाल में नियमित बिजनेस मीटिंग्स, वर्कप्लेस विजिट, नॉलेज सेशन, बिजनेस रेफरल एवं सदस्यों के बीच मजबूत नेटवर्किंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे प्रत्येक सदस्य को अधिकतम व्यावसायिक लाभ मिल सके।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like