चित्तौड़ा हस्तशिल्प कला केंद्र के तत्वाधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सूक्ष्म कलाकृति एवं पुस्तिकाओं के निर्माता कलाकार डॉ चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा द्वारा एक सूक्ष्म पुस्तिका का निर्माण किया गया। डॉ चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने विश्व जनसंख्या दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि पुस्तिका में जनसंख्या नियंत्रण विषय पर 35 पृष्ठ की 1 इंच लघु पुस्तिका सचित्र निर्मित की गई। जिसमें जनसंख्या नियंत्रण के उपाय और जनसंख्या विस्फोट को रोकने के विभिन्न तरीकों का संग्रह किया गया है।