GMCH STORIES

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई की संयुक्त बैठक संपन्न

( Read 293 Times)

12 Jul 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई की  कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक प्रदेश कार्यालय पर रखी गई।
जिला महामंत्री नरेश अग्रवाल ने बताया कि जिला एवं महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में प्रमुख विषयों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें बारिश के मौसम में शानदार पिकनिक आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जिस संदर्भ में 11 लोगों की एक समिति बनाई गई।
जिसमें जिला कार्यकारिणी एवं महिला प्रकोष्ठ की बहने पिकनिक के सफल आयोजन का कार्य करेंगे। बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित भाइयों एवं मातृशक्ति का स्वागत अभिनंदन किया गया एवं समाज की एकजुट पर बल दिया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, कार्यकारिणी के सदस्य ऐन के नेवटिया, हिमकुमार ऐरन एवं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पलता तायल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र कांता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सपना गुप्ता, सहित अनेक महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रही। अंत में धन्यवाद जिला उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल द्वारा दिया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like