GMCH STORIES

सशक्त नेतृत्व और प्रभावी सेवा कार्यों का दिया मंत्र, लायंस प्रांत 3233 ई-2 के पदाधिकारियों का पीएसटी स्कूलिंग सम्पन्न

( Read 810 Times)

12 Jul 26
Share |
Print This Page

सशक्त नेतृत्व और प्रभावी सेवा कार्यों का दिया मंत्र, लायंस प्रांत 3233 ई-2 के पदाधिकारियों का पीएसटी स्कूलिंग सम्पन्न


उदयपुर। लायंस इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-2 के रीजन-4 एवं रीजन-5 के क्लब अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों के लिए आयोजित पीएसटी स्कूलिंग (च्ैज् ैबीववसपदह) का उद्घाटन सत्र   आरसीए के मुख्य सभागार में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर में क्लब संचालन, नेतृत्व विकास, सेवा प्रकल्पों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
रीजन-4 की रीजन चेयरपर्सन लायन बसंती शर्मा एवं रीजन-5 के रीजन चेयरपर्सन लायन अभिषेक शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन निशांत जैन ने उद्घाटन करते हुए वर्षभर संचालित होने वाले सेवा प्रकल्पों, उनके लक्ष्यों तथा समयबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लायंस क्लबों का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी परिवर्तन लाना है।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन वी.के. लाडिया ने सेवा, समर्पण और नेतृत्व को लायनवाद की पहचान बताते हुए पदाधिकारियों को समाजहित में निष्ठापूर्वक कार्य करने का संदेश दिया। मल्टीपल काउंसिल अध्यक्ष ने डिजिटल पोर्टल पर गतिविधियों की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया समझाई, जबकि लायन अखिलेश जोशी ने डिस्ट्रिक्ट ऐप के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।
पूर्व प्रांतपाल लायन आलोक व्यास ने लक्ष्य निर्धारण एवं योजनाबद्ध कार्यशैली पर बल दिया। पूर्व मल्टीपल काउंसिल अध्यक्ष लायन संजय भंडारी ने क्लब अध्यक्ष की भूमिका, समितियों के गठन एवं जिम्मेदारियों के प्रभावी वितरण पर प्रकाश डाला। पूर्व मल्टीपल काउंसिल अध्यक्ष लायन अरविंद शर्मा ने सचिव के दायित्वों की जानकारी देते हुए समयबद्ध रिपोर्टिंग, सदस्यों से संवाद एवं प्रशासनिक समन्वय को क्लब की सफलता का आधार बताया।
पूर्व प्रांतपाल लायन सुधीर सोगानी एवं पूर्व प्रांतपाल लायन आर.एल. कुणावत ने कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारियों पर मार्गदर्शन देते हुए वित्तीय पारदर्शिता, समय पर शुल्क जमा कराने तथा आय-व्यय का नियमित लेखा-जोखा रखने पर विशेष जोर दिया।
समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कमलेश कुमावत ने प्रथम, राजकुमारी ने द्वितीय तथा भगवती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रशिक्षकों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल लायन संजय भंडारी, लायन अरविंद शर्मा, लायन सुधीर सोगानी, लायन आलोक व्यास, लायन हरीश आचार्य सहित बड़ी संख्या में लायंस पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like