GMCH STORIES

600 किलोमीटर से अधिक रेंज वाली टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक कार का उदयपुर में भव्य शुभारंभ

( Read 511 Times)

18 Jul 26
Share |
Print This Page

600 किलोमीटर से अधिक रेंज वाली टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक कार का उदयपुर में भव्य शुभारंभ

उदयपुर,  टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर एसपी ऑटो मोटिव के मादड़ी स्थित शोरूम में शनिवार को बहुप्रतीक्षित टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक कार का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने वाहन का अनावरण करते हुए इसे स्वच्छ, सुरक्षित और भविष्य की परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर कंपनी अधिकारियों ने टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक कार की अत्याधुनिक तकनीक और विशेषताओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह कार एक बार पूर्ण चार्ज होने पर 600 किलोमीटर से अधिक (एमआईडीसी प्रमाणित) की दूरी तय करने में सक्षम है। इसमें हेड-अप डिस्प्ले, 540 डिग्री उच्च गुणवत्ता वाला चारों ओर का कैमरा, 12 स्पीकर वाला जेबीएल ध्वनि तंत्र, डॉल्बी एटमॉस तकनीक, उन्नत चालक सहायता प्रणाली (लेवल-2 प्लस), तीन स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, विशाल कांच की छत (पैनोरमिक सनरूफ) सहित कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।
कंपनी ने बताया कि 120 किलोवाट की तीव्र डीसी चार्जिंग तकनीक की सहायता से यह कार मात्र 15 मिनट में लगभग 263 किलोमीटर तक चलने लायक चार्ज हो जाती है, जिससे लंबी यात्राएं भी अधिक सुविधाजनक बन जाती हैं।
एसपी ऑटो मोटिव के प्रतिनिधियों ने बताया कि टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख 79 हजार रुपये निर्धारित की गई है। यह मॉडल अब मादड़ी स्थित शोरूम में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। शुभारंभ समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्राहकों और ऑटोमोबाइल प्रेमियों ने नई टाटा सिएरा का अवलोकन किया तथा इसके आकर्षक स्वरूप, आधुनिक तकनीक और शानदार सुविधाओं की सराहना की


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like